Advertisment

शहर के 2 प्रतिष्ठानों में स्टेट GST की छापेमारी

मोतिहारी : वाणिज्य कर विभाग राज्य-कर अपर आयुक्त मुजफ्फरपुर के आदेश पर मोतिहारी के बड़े व्यापारी राम भवन राम, यमुना प्रसाद होटल रिसोर्ट एवं रेस्टोरेंट, बालाजी हुडई ऑटोमाबाईल्स प्रालि, मोतिहारी के ईकाई, रक्सौल, बेतिया, सीतामढ़ी, समस्तीपुर एवं मुजफ्फरपुर में वाणिज्य कर विभाग के कर चोरी से संबंधित बड़ी कार्रवाई की जा रही है। सभी जगहों में कुल नौ टीम द्वारा कार्रवाई चल रही है। यह बताया गया कि उक्त प्रतिष्ठानों में प्रथम दृष्टया करोड़ों रुपए की बिक्री का छुपाव किया गया है। छापेमारी दल द्वारा कागजातों की छानबीन अभी जारी है। दोनों व्यापारी सिर्फ आईटीसी से कर का भुगतान कर रहे है। कैश में भुगतान नगण्य है। राज्य कर संयुक्त आयुक्त मोतहारी द्वारा बतलाया गया कि निरीक्षण के उपरांत जीएसटी अधिनियम के अर्न्तगत सक्षम प्राधिकार द्वारा कर, ब्याज एवं पेनाल्टी की राशि उक्त दोनों व्यापारियों पर अधिरोपित किया जाएगा।

यह भी पढ़े : बम धमाके का मास्टरमाइंड नक्सली रामप्रवेश बैठा गिरफ्तार

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये...

 लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़ जैसी स्थिति में 7 श्रद्धालुओं की मौत के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को 4 लाख...

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, दो...

 बिहार के लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो ट्रेनों के एक साथ ठहराव और बिजली पोल गिरने...

JMM Protest: खनिज कानून 2026 के विरोध में JMM की बैठक...

खान एवं खनिज कानून 2026 के विरोध में झामुमो की रांची में बैठक होगी। पार्टी आंदोलन की रणनीति तय करेगी और 20 अगस्त को...