26 से 28 नवंबर तक राज्यस्तरीय महापड़ाव का आयोजन

रांची: 26 से 28 नवंबर तक राज्यस्तरीय महापड़ाव का आयोजन ट्रेड यूनियनों द्वारा किया जा रहा है, जो रांची में होगा। इस महापड़ाव का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा और स्वतंत्र फेडरेशनों के आह्वान पर हो रहा है, जिसमें राज्य के ट्रेड यूनियनें सहभागी हैं। सीटू, इंटक, एटक, एआईसीसीटीयू, एचएमएस, झारखंड राज्य किसान सभा, एआईकेएम, और अन्य ट्रेड यूनियनें इस महापड़ाव में शामिल होंगी।

सीटू के प्रकाश विप्लव ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और महापड़ाव के लिए प्रचार-प्रसार कार्यक्रम भी चल रहा है। इसके तहत, गाँवों में अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण कार्यक्रम में भाग ले सकें।

राज्य में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान के बाद प्रचार अभियान चलाया गया है, जो नयी दिल्ली में आयोजित मजदूरों-किसानों के अखिल भारतीय संयुक्त सम्मेलन की घोषणा के अनुसार हो रहा है। इस सम्मेलन में मजदूरों, किसानों, और आम जनता से जुड़े 21 सूत्री मांगों को जन मुद्दा बनाया जा रहा है।

इन 21 सूत्री मांगों में प्रमुख मांग

  1. किसानों के लिए वैधानिक एमएसपी सुनिश्चित करना
  2. विनिवेश और एनएमपी के प्रयासों को समाप्त करना
  3. बिजली संशोधन विधेयक एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति वापस करना
  4. अनौपचारिक क्षेत्र के कामगार ठेकेदार कामगार एवं स्कीम वर्करों के लिए कानूनी तथा सामाजिक सुरक्षा
  5. समान काम के लिए समान वेतन
  6. शहरी क्षेत्रों के लिए रोजगार गारंटी
  7. चार मजदूर लेबर संहिताओं को समाप्त करना

 

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...