Best GPS in Jharkhand
Advertisment

ट्रेनों में रहें सतर्क! बगल में बैठा है बदमाश, नशे की गोली से बेहोश करके लूट लेता है सामान

कटिहार : पर्व त्यौहार बीतते ही बड़ी संख्या में लोग प्रदेश का रूख करने लगते हैं। ऐसे में रेल यात्रियों को लूट का शिकार बनाने के लिए नशा खुरानी गैंग एक्टिव हो जाती है। कटिहार रेल जीआरपी पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज सहित कई जिलों में सक्रिय था। इनके पास से नशीली दवा मिला हुआ क्रीम बिस्कुट का पैकेट, नशा का दवा मिला हुआ कोल्ड ड्रिंक का बोतल, नशे की दवा और सुपर सर्जिकल ब्लेड बरामद किया गया है।

पूर्णिया जिले के रहने वाले इस गैंग ने हाल के दिनों में भी यात्रियों को अपना शिकार बन चुके हैं

पूर्णिया जिले के रहने वाले इस गैंग ने हाल के दिनों में भी यात्रियों को अपना शिकार बन चुके हैं और इस गैंग के सदस्य पहले भी सलाखों के पीछे जा चुके हैं, लेकिन इस बार यात्रियों को नशा का शिकार बनाने से पहले ही रेलवे जीआरपी पुलिस ने तीनो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। रेल एसपी हरिशंकर कुमार ने बताया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों से दोस्ती कर खाने में नशा मिलाकर खिला देते थे जिसके बाद यात्री का सारा सामान लेकर रफू चक्कर हो जाते थे, जिसकी शिकायत रेलवे पुलिस को लगातार मिल रही थी।

यह भी देखें :

कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर इन 3 शातिरों को किया गिरफ्तार

इसी कड़ी में कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर इन तीनों शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तार नशा गिरोह के कारी सहनी कुख्यात होने के साथ सजायाफ्ता अपराधी है, जबकि उमेश यादव और सूरज हाड़ी पहले भी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। फिलहाल रेलवे पुलिस एक बार फिर इन तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : धारदार हथियार और चाकू से गोद-गोदकर महिला की हत्या, इलाके में सनसनी…

रतन कुमार की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा- RERA की कार्यप्रणाली पारदर्शी, सरल व डिजिटल हो,...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।...

Bhatinda Fall Drowning: धनबाद के भटिंडा फॉल में दर्दनाक हादसा, ITI...

Bhatinda Fall Drowning: शनिवार को मुनीडीह आउटपोस्ट (OP) इलाके में स्थित भटिंडा फॉल में एक दुखद घटना हुई। ITI की परीक्षा देने धनबाद आए एक...

आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला की मौत, तीसखोरा गांव...

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के तीसखोरा गांव में शनिवार को पानी से भरे आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला...