Jharia में मोहर्रम जुलुस के दौरान दो दलों में पत्थरबाजी, कई के सर फूटे किसी के हाथ टूटे और…

Jharia : झरिया में उस समय अफरातफरी मच गई जब मुहर्रम का अखाड़ा खेल कर लौट रहे दो अखाड़ा दलों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी शुरु हो गई। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए जिसमें से कुछ लोगों को स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला झरिया थाना क्षेत्र के थाना मोड़ की बताई जा रही है।

कदजरद min 22Scope News

Jharia : कई लोग गंभीर रुप से घायल

मिली जानकारी के मुताबिक अखाड़ा जुलुस के वापस लौटने के दौरान किसी बात को लेकर दिनो दलों में झड़प हो गई। फिर देखते ही देखते झड़प पत्थरबाजी में बदल गई। जिसके बाद माहौल और भड़क गया। हालांकि इस दौरान मौके पर पुलिस और शांति समिति के सदस्य मौजूद थे पर किसी ने भी उन्हें नहीं रोका ना ही कोई कार्रवाई की। काफी देर के बाद पुलिस और शांति समिति के लोगों के द्वारा बीच-बचाव करने आए फिर काफी समझने के बाद माहौल शांत हुआ।

Jharia : प्रशासन और शांति समिति के बीच बैठक

मोहर्रम को लेकर आज ताजिया का जुलुस निकाला जाएगा जिससे घटना को लेकर प्रशासन सक्रिय दिखी झरिया थाना में एक बार फिर प्रशासन और शांति समिति के बीच बैठक हुई। बैठक में सिटी एसपी, एडीएम लॉ एंड आर्डर, एसडीएम, एसडीपीओ थाना प्रभारी और शांति समिति के मुख्य सदस्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- Deepak Prakash का बड़ा बयान-राज्य सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही और… 

जिसमें दोनो कमिटियों को शांतिपूर्ण तरीके से ताजिया निकालने के आदेश दिए गए। इस दौरान एडीएम लॉ एंड आर्डर हेमा प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मामले में आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी, आज की ताजिया जुलुस के लिए दोनों कमिटी की ओर से पांच-पांच लोग ही विसर्जन के लिए जायेंगे, पुलिस और जिला प्रशासन के लोगों को मुस्तैद रहने को कहा गया है। jharia jharia

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel