Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी

आरा : पुलिस अधीक्षक, जिला पदाधिकारी, सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर आरा और खनन के संयुक्त कार्रवाई दल में शामिल सभी पदाधिकारी और सशस्त्र बलों तथा एसएसबी के साथ अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई। जिसमें अभी तक लगभग 80 से ज्यादा ट्रक और ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जब्त वाहन या तो अवैध चालान के थे या ओवरलोडेड थे। इससे लगभग चार करोड़ से ज्यादा राजस्व की वसूली संभावित हैं।

भोजपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लगातार भोजपुर पुलिस अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। इससे संबंधित अपराधी तत्व या माफिया तत्व हैं उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए न सिर्फ राजस्व की वसूली की जाएगी। बल्कि नए अपराध नियंत्रण कानून-2024 (CCA) के तहत कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्रवाई में जो भी अवैध खनन से संबंधित गाड़िया जब्त हुई हैं। उनमें कुछ भोजपुर के अतिरिक्त दूसरे जिलों से भी खनन और परिवहन से जुड़ी गाड़ियों जब्त की गई हैं। इसके अतिरिक्त इस कार्रवाई के दौरान संबंधित घाट को भी चिन्हित किया जाएगा। जहां से ओवरलोडेड या अवैध चालान से संबंधित या बिना चालान की गाड़ियों निकलती हैं और उनके खिलाफ भी सख्त विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...