“Jharkhand Governor directive: सरकारी विश्वविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को राज्यपाल से सीधे आवेदन न भेजने की सख्त चेतावनी, अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी

Jharkhand Governor directive राज्यपाल को सीधे आवेदन भेजने पर सरकारी विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कुलपतियों को पालन सुनिश्चित करने के निर्देश।


Jharkhand Governor directive रांची: राज्यपाल सह कुलाधिपति को सीधे व्यक्तिगत आवेदन देने वाले सरकारी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में राज्यपाल के निर्देश पर संयुक्त सचिव अर्चना मेहता ने राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं प्रभारी कुलपतियों को पत्र भेजकर कड़ी चेतावनी दी है।


Key Highlights:

  • राज्यपाल सह कुलाधिपति को सीधे आवेदन देना प्रतिबंधित

  • सरकारी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों को सख्त चेतावनी

  • अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना

  • कुलपति/प्रभारी कुलपतियों को निर्देशित किया गया कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए

  • उचित माध्यम से ही आवेदन भेजने का निर्देश


Jharkhand Governor directive

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा सीधे राज्यपाल को आवेदन देना उचित नहीं है। पूर्व में भी इस संबंध में कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है, जो खेदजनक है।

इस बार पुनः सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी आवेदन केवल उचित माध्यम से ही दिया जाए और सीधे राज्यपाल सह कुलाधिपति को आवेदन न भेजें। कड़ाई से इसका पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...