Advertisment

Aurangabad में छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद: औरंगाबाद जिला के हसपुरा थाना क्षेत्र के मंगर बिगहा टोला में शनिवार को एक युवती ने अपने ही घर में पंखे के कुंडी में दुपट्टा के माध्यम से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका युवती की पहचान महेंद्र साहब के 18 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषिराज, हसपुरा थानाध्यक्ष नरोत्तम कुमार, पीएसआई अमित कुमार, खुशबू कुमारी सहित अन्य लोग पहुंचे। कागजी प्रक्रिया उपरांत शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लग गई।

दरवाजा तोड़ कर निकाला गया शव

शनिवार की अपराह्न 3.30 में मृतका के पिता महेंद्र साव ने बताया कि रात्रि में मेरी पुत्री अपनी दादी महेश्वरी देवी के साथ सोई हुई थी। शनिवार की सुबह लगभग 7:00 के आसपास मृतिका लक्ष्मी कुमारी शौचालय जाकर वापस अपने रूम में चले गयी। मेरा मोबाइल इसके रूम में ही था जो खोजबीन करने लगे। आवाज देने पर अंदर से बोली कि कुछ देर में मैं आपका मोबाइल दे रही हूं। काफी समय होने पर आवाज दिया लेकिन वह नहीं सुनी तब जाकर दरवाजा तोड़ कर देखा कि दो दुपट्टा के माध्यम से फांसी लगा ली है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मृतिका एक बहन दो भाई हैं

मृतिका स्नातक पार्ट 1 की छात्रा थी और वह नानी घर अरवल जिला के मेहंदिया थाना क्षेत्र के कोयल इस्माइलपुर गांव में नानी घर रहती थी। करीब दो माह पहले ही अपने गांव आई हुई थी। मृतिका एक बहन एवं दो भाई है। मृतका के पिता सेक्रेटरी गार्ड का कार्य हैदराबाद में करते हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रियाकराई गई। साक्ष्य संकलन के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह घटना आत्महत्या प्रतीत होती है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Banka Police ने हत्याकांड के आरोपी समेत तीन को दबोचा

औरंगाबाद से धीरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...