छात्रा स्नेहा की वाराणसी के हॉस्टल में संदिग्घ परिस्थिति में मौत, परिवार से मिले MLC

सासाराम : सासाराम के तकिया मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय इंटर की छात्रा स्नेहा कुमारी की उत्तर प्रदेश के वाराणसी के गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध स्थिति में हुई मौत के बाद उनके परिजनों से मिलने के विधान पार्षद व पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और उत्तर प्रदेश सरकार के वरीय अधिकारियों से भी बातचीत करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो तथा स्नेहा कुमारी के परिजन जिस तरह की जांच चाहते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस को उस तरह की जांच करके मामले का का खुलासा करना चाहिए। बता दें कि एक फरवरी को वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध स्थिति में सासाराम की रहने वाली छात्रा की मौत हो गई थी। जिसको लेकर परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़े : किशोर हत्या मामले में पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा, एक नाबालिग

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...