सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट को भेजा नोटिस, जानिए मामला

Desk. सुप्रीम कोर्ट ने आज उद्धव ठाकरे गुट की याचिका पर सुनवाई करते हुए शिंदे गुट को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने मुख्यमंत्री शिंदे और अन्य विधायकों से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। बता दें कि हाल ही में स्पीकर नार्वेकर ने विधायकों को अयोग्य ठहारने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद ठाकरे गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

दरअसल, एकनाथ शिंदे समेत कई विधायकों ने जून 2022 में तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके कारण कांग्रेस, अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना और अब शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन वाली महाविकास अघाडी सरकार गिर गयी थी।

शिवसेना पर दावेदारी के लिए लड़ाई

महाविकास अघाडी सरकार गिरने के बाद बीजेपी के समर्थन से एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने। इसके बाद से शिवसेना पर दावा के लिए दोनों गुटों में लड़ाई चल रही है। मामला चुनाव आयोग पहुंचा तो आयोग ने शिंदे की शिवसेना को असली शिवसेना करार दिया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। यहां कोर्ट ने विधानसभा के स्पीकर को इस केस में फैसला लेने को कहा था।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...