स्कूल में प्रिंसिपल से शिक्षक की झड़प, Video Viral

बेतिया : बेतिया के सरकारी स्कूल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक शिक्षक प्रिंसिपल से बहस करते नजर आ रहे हैं। हाजरी को लेकर हो रही बहस का दूसरे टीचरों ने वीडियो बनाया। अपना वीडियो बनता देख, टीचर गुस्सा हो गए और दूसरे शिक्षकों को धक्का देने लगे।

शिक्षकों के बीच हुई धक्का-मुक्की का दो मिनट नौ सेकेंड का वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसमें दो से तीन टीचर आपस में झगड़ रहे हैं। घटना मझौलिया प्रखंड के राजकीय+2 हरगुन उच्च विद्यालय सरिसवा की है। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। हालांकि, शनिवार को जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्कूल पहुंच जांच की है। प्रिंसिपल और शिक्षक के बीच बहस प्रिंसिपल के पास मौजूद टीचर ने आरोप लगाया है कि कुछ शिक्षक स्कूल समय से पहले बाहर ही ऑनलाइन हाजरी बना लेते हैं और स्कूल देर से पहुंचते हैं। गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि शिक्षक देरी से पहुंचे और रजिस्टर में बैक डेट में हाजरी दर्ज करने की कोशिश कर रहे थे। प्रिंसिपल शशि भूषण ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद के दौरान शिक्षक शशि रंजन ने बहस और झगड़े का वीडियो रिकॉर्ड किया। इस बीच मामला गर्मा गया और धक्का-मुक्की होने लगी। अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत किया।

यह भी पढ़े : चरस के साथ एक महिला तस्कर के साथ चार गिरफ्तार

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...