Commercial Advertisment

5वीं तक के शिक्षकों को मध्य विद्यालय में प्रोन्नति के लिए पास करना होगा जेटेट

रांची: सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के लिए शिक्षकों को मध्य विद्यालस के शिक्षक के प्रोन्नति के लिए झारखंड शिक्ष्क पात्रता परीक्षा  पास करना होगा।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शिक्षकों की प्रोन्नति के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। शिक्षा सचिव रवि कुमार ने सभी जिलों को पत्र भेजा गया है।

पत्र में सभी को निर्देश दिया गया है कि 2015-16 में इंटर प्रशिक्षित शिक्षक, जो कक्षा एक से पांच के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर चुके हैं, अब कक्षा छह से आठ की शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के लिए पात्र होंगे। विभाग ने शिक्षकों को प्रोन्नति देने के बारे में भी निर्देश दिया है।

विद्यालयों में ग्रेड चार में कार्यरत शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं मिलेगी, चाहे वे प्रोन्नति से आए हों या सीधी नियुक्ति से।
बिहार लोक सेवा आयोग और झारखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की आपसी वरियता में उनके मेधा क्रमांक के आधार पर प्रभाव होगी।

इस आपसी वरियता की तिथि पदों पर योगदान की तिथि से निर्धारित की जाएगी। हालांकि, ग्रेड तीन में वर्ष 1998 के प्रभाव से अलग-अलग वर्षों के लिए प्रोन्नति दी जाएगी।  विभाग का आदेश मिलने के बाद मध्य विद्यालयों में प्रिसंपल के रिक्त पदों पर शिक्षके को प्रोन्नति मिलेगी।

 

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...