Advertisement
Advertisement

1000वें वन डे इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया की बड़ी जीत

Ahmedabad- भारतीय टीम ने अपने 1000वें वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में जीत हासिल की है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से पराजित कर 3 मैचों की सीरीज़ में 1- 0 की बढ़त हासिल कर ली है.

टॉस भारत ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फ़ैसला लिया. वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. पारी के तीसरे ओवर में ही साई होप सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए. स्पिनर्स ने आते ही वेस्टइंडीज पर शिकंजा कस दिया. वेस्टइंडीज के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे. एक वक्त उसके 79 रनों पर सात विकेट गिर चुके थे.  लेकिन अनुभवी जैसन होल्डर ने एलन के साथ 78 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया. होल्डर ने 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. होल्डर के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज़ की टीम ज़्यादा देर संघर्ष नही कर सकी और 43.5 ओवरों में 176 रनों पर सिमट गई। यजुवेंद्र चहल ने 4 जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट लिए.
177 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने बेहतरीन शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 84 रनों की आरंभिक साझेदारी की। पर रोहित शर्मा के 60 रनों के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद जल्दी जल्दी 3 विकेट और गिर गए। विराट सिर्फ 8 रन बना सके तो ऋषभ पंत 11 रन बनाकर रन आउट हुए। लेकिन इसके बाद सूर्य कुमार यादव और अपना पहला मैच खेल रहे दीपक हुड्डा ने समझदारी से बलबाज़ी करते हुए टीम इंडिया को 6 विकेट की जीत दिला दी। सूर्य कुमार यादव ने नाबाद 34 और दीपक हुड्डा ने अविजित 26 रन बनाए.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...