पूर्णिया से लौट तेजस्वी, कहा- महागठबंधन के फेवर में है भरपूर समर्थन

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। देश की सभी पार्टियां चुनावी रंग में जुट गई है। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। आज उसकी आखिरी तारीख है। इस बीच सभी पार्टियों के नेताओं ताबड़तोड़ चुनावी रैली भी कर रहे हैं। कल यानी बुधवार को पूर्णिया में अपने उम्मीदवार बीमा भारती के नामांकन में गए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पटना लौट चुके हैं।

पूर्णिया दौरे से वापस लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के फेवर में अच्छा समर्थन है। पिछले तीन टर्म की बात करें तो एक बार भारतीय जनता पार्टी और दो बार जनता दल यूनाइटेड ने यहां से अपनी जीत सुनिश्चित की है। पिछले 17 सालों की बात की जाए तो बिहार में एनडीए की सरकार है और दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो सात बार से बीजेपी का ही विधायक है। फिर भी पूर्णिया के लिए अभी तक इन लोगों ने कुछ नहीं किया।‌

तेजस्वी यादव ने कहा कि पूर्णिया के लोगों ने तो प्रचंड बहुमत दिया। मगर अभी तक ना तो पूर्णिया का एयरपोर्ट ही बनकर तैयार हुआ है। 2014 में जो इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है उसे समय उन्होंने कहा था कि जब हम प्रधानमंत्री बनेंगे तब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाएंगे। मगर वह अपने वादों को भूल गए। वहीं दूसरी तरफ अमित शाह की बात की जाए तो उनके भी क्या खाने उन्होंने तो पिछली दफा पूर्णिया एयरपोर्ट को ही चालू करवा दिया। मगर आज जब हम टिकट कटवाने गए तो हमारा टिकट ही नहीं हुआ पता चला कि पूर्णिया एयरपोर्ट अभी रनिंग स्थिति में नहीं है। पता नहीं बीजेपी के लोग इतना झूठ क्यों बोलते हैं। इस बार स्थानीय मुद्दे पर चुनाव हो रहा है।

वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे 17 महीने के किए हुए काम 17 सालों पर हावी हैं। हमने बिहार में 17 महीने में वह काम कर दिखाया जो पिछले 17 सालों में देश में सरकार ने नहीं किया है। वहीं अपने शासन के 17 महीने में पांच लाख नौकरियां बांटने का भी तेजस्वी यादव ने जिक्र किया कहा कि यदि देश में कहीं भी या बिहार को छोड़कर किसी भी राज्य में पांच लाख नौकरियां बांटी गई हो तो आप हमें बता दीजिए।

वहीं पप्पू यादव पर भी इशारों इशारों में उन्होंने कहा कि हमने तो कहा ही है कि जो हमारे खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेगा वह बीजेपी को समर्थन देगा। वहीं पप्पू यादव के द्वारा आज नामांकन किए जाने की बात सुनते ही तेजस्वी यादव भड़क गए। उन्होंने साफतौर पर कहा कि हम अपनी पार्टी के लोगों को जानते हैं। हमारा सारा ध्यान अपनी पार्टी के नेताओं पर है कौन क्या करता है इससे हमें कोई मतलब नहीं।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का पीएम पर हमला, कहा- उनकी करनी और कथनी में बहुत अंतर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...