तेजस्वी का पीएम पर तंज, कहा- बिहार के विकास से उन्हें कोई मतलब नहीं

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास से उन्हें कोई मतलब नहीं है।‌ हर दो दिन पर वह कूद-कूदकर बिहार आते रहते हैं। इन लोगों को बिहार के तरक्की और विकास से कोई मतलब नहीं है इन लोगों को केवल चुनाव से मतलब है। सत्ता में कैसे बने रहें। अब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया जा रहा है, विशेष पैकेज क्यों नहीं दिया जा रहा है। अब चुनाव आएगा तो बड़ी-बड़ी बातें होगी।‌ चुनाव के बाद सब भूल जाने वाले हैं यह लोग। यह लोग काम करने वाले नहीं हैं। ‌केवल लोगों के बीच आकर जुमलेबाजी करना, झूठ बोलना और झूठा आश्वासन देना इन लोगों का बस यही काम है।

जेपीसी में जिस तरह से विरोधी सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है उस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब जेपीसी में यह मामला गया है तो जो नियम कायदा कानून है उसे डिस्कशन होना चाहिए।‌ अगर कोई तानाशाही दिखाएं तो यह गलत बात है। इसमें किसी भी कीमत पर जेपीसी बोर्ड बैठा है लेकिन यह असंवैधानिक बिल है।‌ इसका ना तो कोई तर्क है और ना ही कोई महत्व है। ‌वहीं बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीएम अचेत हो चुके हैं।‌ अब तो प्रोटोकॉल भी भूल गए हैं। कल उपराष्ट्रपति आए और उनको लाने तक नहीं गए। अब तो यह हालत हो गए हैं, उनको प्रोटोकॉल निभाना चाहिए मगर वह अब अचेत अवस्था में हैं। ‌अब जो यह कार्रवाई हो रही है यह सिर्फ आई वास हो रहा है।‌ देखेगा थोड़े दिन बाद सब बाहर आ जाएंगे।

यह भी पढ़े : NDA सरकार में कोई भष्टाचारी नहीं बचेगा – हरि सहनी

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...