पटना : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के बाद बिहार में कोई परिवर्तन नहीं होगा सीधे चुनाव होगा। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कल यानी 15 जनवरी को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के मकर संक्रांति के भोज में शामिल होंगे।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से पूछा गया कि क्या मकर संक्रांति के बाद बिहार में कोई परिवर्तन होगा। इस पर उन्होंने कहा यह बेकार की बात है, कोई कयास लगाने का मतलब नहीं है। कोई कुछ सोच रहा है, तो वैसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है। अब सीधे चुनाव होगा और जनता का फैसला सर आंखों पर होगा। उन्होंने आज फिर कहा कि बिहार में डीके टैक्स से वसूली हो रही है। हम प्रमाण के साथ इन चीजों को सामने रखेंगे।
यह भी देखें :
पशुपति पारस के लालू प्रसाद यादव के आवास पर मिलने आए थे। इस पर उन्होंने कहा कि पशुपति कुमार पारस से हमारे संबंध पुराने हैं। पशुपति कुमार पारस मेरे आवास पर मकर संक्रांति का इनविटेशन लेकर आए हुए थे। लालू यादव कल उनके भोज में शामिल होंगे। सीएम नीतीश कुमार के लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यालय में आयोजित दही-चुरा भोज में पहुंचने पर चिराग पासवान के नहीं रहने पर उन्होंने कहा कि हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। चिराग पासवान से पूछ लीजिए।
यह भी पढ़े : RJD को है सीएम नीतीश का इंतजार, मीसा भारती ने कहा ‘मकर संक्रांति के बाद होता है शुभ काम’
महीप राज की रिपोर्ट



















