पटना : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज यानी सोमवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। तेजस्वी यादव से जब बीजेपी और नीतीश कुमार की दोस्ती को लेकर सवाल पूछा गया तो कहा कि जो बातें गंभीर नहीं है, उस पर कोई टीपा टिप्पणी करने का मतलब नहीं है। कौन क्या कह रहा है यह बात अभी से क्या चल रहा है। बार-बार बताने के बाद भी इस बात पर चर्चा हो रही है तो इसका कोई मतलब नहीं है। बीजेपी को हर चीज पर ऐतराज होगा। इतनी बढ़िया ढंग से बिहार में सरकार चल रही है। आपसी तालमेल इतना बढ़िया है जो विकास के कार्य हो रहे हैं लगातार उससे लोगों को तकलीफ है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मंगलवार को हम जापान के लिए निकलेंगे। वहां हमलोगों का कार्यक्रम है। बिहार के लोगों को मौका मिला है, इसलिए हमलोग पर्यटन को बढ़ाने के लिए जा रहे हैं। गया मोक्ष की धरती रही है तो लोगों का यहां से काफी जुड़ाव है। इसको हमलोग और बेहतर कैसे करे इसलिए लोगों से फीडबैक भी जानेंगे। वह क्या चाहते हैं उस हिसाब से काम करेंगे। वहीं पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग घबराए हुए हैं। पांचों राज्यों में बीजेपी की हार निश्चित है।
विवेक रंजन की रिपोर्ट

















