बारिश के कारण गिरा तापमान, अभी और बढ़ेगी ठंड

रांचीः पिछले दिनों हुए हल्के-फुल्के बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। अभी कुछ दिनों पहले तक जोरदार गर्मी पड़ रही थी पर दो दिन पहले अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश होने लगी।

बारिश के कारण राज्य का तापमान 3-4 डीग्री तक गिर गया है जिसके कारण अब ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य का तापमान और भी नीचे गिरने की आशंका जताई जा रही है। बारिश होने के बाद कनकनी थोड़ी बढ़ गई है।

एक दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

विभाग के अनुसार अभी आने वाले एक दो दिनों तक बादल छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में ऐसा मौसम बना हुआ है।

हालांकि रविवार के बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां 24 घंटे में 53 मिमी बारिश हुई है।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...