नालंदा : नालंदा जिले के अंतरास्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में एक बार फिर राजगीर मलमास मेला थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान मेला थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने दो महिला चोर समेत कुल सात चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 12 चोरी का मोबाइल भी जब्त किया है।
बता दें कि मलमास मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की मोबाइल चोरी करते जमुई निबासी विनोद कुमार पकड़ा गया है। जिसके निसानदेही पर यह सभी चोर को गिरफ्तार किया गया है। इसके दो दिन पूर्व भी थानाध्यक्ष संतोष ने 29 चोरी का मोबाइल एव आभूषण को जब्त किया था। जहां आठ चोरो को गिरफ्तार किया था।
https://22scope.com/8-thieves-caught-stealing-in-the-state-malmas-fair/
रजनीश किरण की रिपोर्ट