Thanks Katihar Police : दो बदमाश गिरफ्तार

दवा व्यवसायी से रंगदारी की मांगने के मामले में

कटिहार।

 कटिहार के नगर थाना पुलिस ने दवा व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले के मामले में दो बदमाश को गिरफ्तार किया हैं.

गिरफ्तार अपराधियों में दो आरोपित दुर्गास्थान के निवासी भोला पासवान और राजेंद्र ग्राम निवासी कुणाल पासवान  शामिल हैं.

मालूम हो कि नगर थाना   क्षेत्र के  हरदयाल चौक के दवा व्यवसायी राजेश कुमार जायसवाल से अपराधियों ने मोबाइल कर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी.

इस सबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि हरदयाल चौक स्थित मेडिकल हाल के संचालक से आठ जून को दो अपराधियों ने मोबाइल कर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की

थी.

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. दवा व्यवसायी राजेश कुमार जायसवाल इसको लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

वही इस मामले को एस पी ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए विशेष छापेमारी टीम का गठन किया था.

टीम ने  तकनीकी अनुसंधान एवं सर्विलांस की मदद से कांड का मुख्य दोनों अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पा ली हैं.

उन्होनें बताया कि रंगदारी मांगने के लिए उपयोग किए गए मोबाइल व सिम भी बरामद किया गया हैं.

उन्होंने कहा कि इस मामलें मे बाकी आरोपी की जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Siwan Fake Currency Factory: महिला के घर में चल रही थी...

Siwan Fake Currency Factory: बिहार के सिवान जिला में पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के अवैध कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफ़ाश किया...

Jharkhand Emerald Smuggling: बहरागोड़ा में करोड़ों का 1 किलो ‘पन्ना’ जब्त,...

जमशेदपुर के बहरागोड़ा में पुलिस ने एक किलो बेशकीमती पन्ना के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद पन्ना की कीमत...

Ranchi Ration Crisis: मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित,...

रांची में जेएसएफसी गोदाम के मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित। केवल 10% एनएफएसए लाभुकों तक अनाज पहुंचा, करीब 2 लाख गरीबों...