इंडिया ब्लॉक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, बढ़ेगी सियासी सरगर्मी!

Desk. खबर सियासत से है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने इंडिया ब्लॉक को लेकर बड़ा बयान दिया है। इससे सियासी सरगर्मी बढ़ सकती है। दरअसल, उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक का भविष्य उतना उज्ज्वल नहीं है, और यह “कमजोर” प्रतीत होता है। हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर यह गठबंधन पूरी तरह से बरकरार रहता है तो उन्हें बहुत खुशी होगी।

इंडिया ब्लॉक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

बता दें कि, पी चिदंबरम राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और मृत्युंजय सिंह यादव की किताब ‘कंटेस्टिंग डेमोक्रेटिक डेफिसिट: एन इनसाइड स्टोरी ऑफ द 2024 इलेक्शन’ के विमोचन में आए थे। इसी दौरान उन्होंने यह बाते कहीं।

उन्होंने कहा, “इंडिया ब्लॉक का भविष्य उतना उज्ज्वल नहीं है, जैसा मृत्युंजय सिंह यादव ने कहा। उन्हें लगता है कि यह गठबंधन अभी भी बरकरार है। मुझे यकीन नहीं है, इसका जवाब केवल सलमान खुर्शीद ही दे सकते हैं, क्योंकि वह इस गठबंधन की वार्ता टीम का हिस्सा थे।”

गठबंधन एकजुट हो तो बहुत खुशी होगी- चिदंबरम

गौरतलब है कि, खुर्शीद उस कांग्रेस पैनल का हिस्सा थे, जिसने 2024 के आम चुनावों में इंडिया ब्लॉक के अन्य दलों के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा की थी। इंडिया ब्लॉक का जिक्र करते हुए चिदंबरम ने कहा, “अगर इंडिया ब्लॉक पूरी तरह से एकजुट है, तो मुझे बहुत खुशी होगी। लेकिन यह कमजोर लगता है। इसे एक साथ रखा जा सकता है, समय है।”

भाजपा के पीछे दो मशीनें

उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और इतिहास की समझ के आधार पर कोई भी राजनीतिक दल भाजपा जितना संगठित नहीं है, हर विभाग में उसकी ताकत है, जो उसे अन्य राजनीतिक संस्थाओं से अलग करती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जिसके पीछे (भाजपा के पीछे) दो मशीनें हैं, जो भारत की सारी मशीनरी को नियंत्रित करती हैं।”

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img