बेगूसराय : बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया हनुमान महतो टोला में एक महिला का शव मिलने से घर में कोहराम मच गया. महिला के परिजनों का आरोप है कि मृतक महिला का विवाह पंसल्ला गांव निवासी जटाशंकर महतों से हुई थी. शादी के बाद दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा था. विवाद के बीच जटाशंकर महतो ने दूसरी शादी कर ली. निशा कुमारी के परिजनों का आरोप है कि रविवार की शाम जटा शंकर महतो अपने चार अन्य साथियों के साथ अपने ससुराल हनुमान महतों टोला पहुंचा और खाना पीना खाने के बाद वहीं रुक गया. देर रात सबों ने मिलकर निशा कुमारी की फांसी लगाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. सुबह परिजनों ने जब कमरा में गया तो निशा का शव कमरे में लटका हुआ था और उसका पति फरार था. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
रिपोर्ट : सुमित


















