महिला का फंदे से लटका मिला शव, मायके वाले जता रहे हत्या की आशंका

जहानाबाद : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के हसौड़ा स्थित मोहल्ले में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की मौत की सूचना उसके मायके वालों को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे माता-पिता सहित महिला के परिजन पति पर ही हत्या का आरोप लगा रहे है। परिजनों का कहना है कि महिला की हत्या की गयी है और गवाही छुपाने के लिए गले में फंदा लपेट दिया गया है।

मृतक के भाई की मानें तो उसने दो साल पहले अपनी बहन की शादी की थी। शादी के बाद से ही उसका जीजा शराब पीकर मारपीट की घटना को अंजाम देता था। इतना ही नहीं, मृतिका का पति आपराधिक घटनाओं में शामिल रहता था और कई बार जेल भी जा चुका है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिय भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

https://22scope.com/crime-brother-in-law-shot-dead/

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...