अमरनाथ से लौट रहे जवानों की बस पलटी, छह शहीद, कई घायल

New Delhi– जम्मू कश्मीर के पहलगाम में ITBP के 39 जवानों लेकर जा रही बस खाई में पलटने से छह जवान शहीद हो गये, जबकि कई जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है.

पहलगाम के पास हुआ हादसा

बतलाया जा रहा है कि अंनतनाग के चंदनवाड़ी के पास बस का ब्रेक फेल होने के कारण बस गहरी खाई में जा गिरी,

बस में आईटीबीटी और जम्मू कश्मीर के जवान सवार थें,

सभी जवान अमरनाथ से ड्यूटी पूरी चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर से जा रहे थें.

इस बीच बस हादसे का शिकार हो गया.

जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने हादसे पर अपना दुख प्रकट किया है, 

अपने ट्वीटर एकाउंट में हादसे पर दुख प्रकट करते हुए मनोज सिन्हा ने लिखा है कि

“चंदनवाड़ी के पास हुए बस दुर्घटना से गहरा दुख हुआ,

जिसमें हमने अपने बहादुर आईटीबीपी के जवानों को खो दिया.

शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

घायल जवानों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

जवानों की शहादत पर बिहार के पूर्व उधोग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी अपनी संवेदना प्रकट की है.

उन्होंने ट्वीट करके कहा, “कश्मीर के पहलगाम में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है.

अमरनाथ यात्रा में लगी ITBP की बस खाई में गिरने से कई जवानों के शहीद होने और जख्मी होने की खबर से अत्यंत पीड़ा हुई है.

शहीदों के परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करता हूं.

adani 2 22Scope News

महागठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार पूरा, देखिये किसे क्या मिला

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...