पटना : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित करने के लिए हर स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सजग है और डीजीपी को भी निर्देशित किया गया है। बिहार में तीन तरह के माफियाएज है। जैसे बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया। इन तीनों को बिहार से बाहर भगाना है तभी बिहार में कानून का राज्य स्थापित हो पाएगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में इंडस्ट्री डेवलपमेंट के लिए सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। ऐसे में यहां के लोगों को भी गुजरात और महाराष्ट्र के तर्ज पर इंडस्ट्री का विकास कर लोगों को रोजगार देने की विचार पर काम करना चाहिए। सरकार भी अपने स्तर पर प्रयास कर रही है ताकि लोगों को नौकरी मिल सके। उन्होंने दावा किया कि साढे चार लाख नौकरियां दी जा चुकी है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जा सके। लेकिन इसके लिए उन्होंने सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















