वाहन की चपेट में आया युवक, परिजनों ने NH-28 पर घंटों काटा बवाल

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार को अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया.

जिसे अनान-फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.

जिसके बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर मृतक के शव को रखकर आवागमन बाधित कर दिया.

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर बरौनी को जोड़ने वाली एनएच 28 को दिघरा के समीप शव को परिजनों ने और ग्रामीणों ने बवाल काटा.

मुआवजा की मांग को लेकर आवागमन बाधित कर दिया.

वहीं सूचना पर पहुचीं सदर थाना की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आवागमन शुरू करवाया.

इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार से परेशानी उठानी पड़ी.

मृतक व्यक्ति की पहचान मनियारी थाना इलाके के माधौल निवासी राम बाबू साह के रूप में हुई है.

जो माधोपुर सुस्ता में किराना का दुकान चलाते थे वहीं दुकान बंद कर घर जा रहे थे तभी दिघड़ा रामपुर साह के समीप एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई.

मुआवजे के मांग को लेकर बुधवार को परिजनों ने सदर थाना क्षेत्र के दिघड़ा रामपुर साह में शव को रोड पर रख NH28 को जाम कर दियामामले में सदर थाना के पुलिस कार्रवाई करते हुए जाम को छुड़वाया.

और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया .

रिपोर्ट : विशाल

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...