Advertisment

Patna में ट्रेन की चपेट में आई युवती, घर से निकली थी सब्जी खरीदने

पटना: Patna साहिब रेलवे स्टेशन के समीप एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने परिजन और जीआरपी को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका की पहचान बेगमपुर निवासी सुधा कुमारी के रूप में की गई। मामले में परिजनों ने बताया कि युवती घर से सब्जी खरीदने निकली थी इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई।

हालांकि परिजनों ने इसे आत्महत्या या दुर्घटना कुछ भी कहने में असमर्थ दिखे जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला जिस तरह से ट्रेन की चपेट में आई है उससे प्रतीत होता है कि उसने ख़ुदकुशी की है। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार की सुबह घर से सब्जी खरीदने निकली थी और पटना साहिब प्लेटफार्म नंबर 2 पर जब वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी उसी वक्त मोकामा पटना पैसंजर ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या की बात मानकर भी छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- 2 Days पहले अपराधियों की गोली का शिकार युवक की इलाज के दौरान मौत

https://youtube.com/22scope

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna Patna Patna

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...