बिहार में जारी है सर्दी का सितम, जानिये अगले चार – पांच दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बिहार में जारी है सर्दी का सितम, जानिये अगले चार – पांच दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

22 Scope News Desk :  बिहार में जारी सर्दी के सितम से आम से लेकर खास तक सब परेशान है। बढती ठंढ़ ने जहाँ रोज मर्रा के काम पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है वहीं प्रवासियों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। अधिकतर ट्रेन काफी बिलंब से चल रही है वहीं हवाई यातायात की बात करे तो फ्लॉईटे देर से उड़ान भर रही है। वहीं कई का रूट डाईवर्ट कर दिया गया है तो कई कैसिंल भी हो रही है।

सुबह-शाम बनी रहेगी शीतलहर जैसी स्थिति 

मौसम विभाग के अनुसार मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों से उतर रही ठंडी और तेज पछुआ हवाओं के कारण राज्यभर में तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने से सुबह-शाम शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग ठंड से बचाव के उपाय करने को मजबूर हैं।

पारा और गिरेगा नीचे

मौसम विभाग की माने तो ये हाल आगे भी जारी रहेगा और अगले 4 से 5 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। कई जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पारा और गिरेगा। विशेषकर उत्तर, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है।

अस्पतालों में भी बढ़ रही निमोनिया और ब्रेन हेमरेज के मामले 

वहीं बढ़ती ठंढ बच्चों और बुजूर्गों के लिये भी परेशानी भरा है। अस्पतालों में निमोनिया, टायफाईड के मरीज बढ़ रही है। वहीं अस्पतालों में ब्रेन हेमरेज के केस भी बढ़ने लगे हैं तो इससे होने वाली मौत की संख्या भी डराने लगी है।

ये भी पढ़े : राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक गुरुवार को होगी उद्योग वार्ता, मुख्य सचिव करेंगे निवेशकों से सीधा संवाद

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img