Advertisement
Advertisement

तमाड़ हत्याकांड: प्रेमिका की हत्याकांड का पर्दाफाश: पति-पत्नी ने बनाया प्लान, बेटे और चालक ने गला घोंटकर मारी महिला, शव को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

तमाड़ में प्रमिला देवी हत्याकांड का खुलासा, नशीम कुरैशी ने पत्नी संग रची साजिश, बेटे और चालक ने गला घोंटकर हत्या की, पुलिस ने दो को पकड़ा।


रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र के उलीडीह स्थित परासी चौक के पास से मिली प्रमिला देवी की लाश के तीन दिन बाद रांची पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों दानिश कुरैशी और मोहम्मद साउद काजी को गिरफ्तार किया है।

दानिश लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली का रहने वाला है जबकि साउद काजी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का है। साउद आरोपी दानिश के पिता नशीम कुरैशी का चालक है। जांच में खुलासा हुआ है कि नशीम कुरैशी और उसकी पत्नी सायरा खातून ने मिलकर प्रमिला की हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद हत्या की जिम्मेदारी नशीम ने अपने बेटे और चालक को सौंपी।

तमाड़ हत्याकांड: कैसे हुई हत्या

ग्रामीण एसपी ने तमाड़ हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रमिला देवी का पति 15 साल पहले गुजर चुका था। इसके बाद उसका कांटाटोली निवासी नशीम कुरैशी से प्रेम संबंध था। प्रमिला अक्सर पैसे की मांग लेकर नशीम के घर पहुंचती थी। इससे उसके परिवार में विवाद होता रहता था। कुछ महीने पहले नशीम ने उसे तीन लाख रुपये देकर पीछा छोड़ने की बात कही थी, लेकिन प्रमिला की डिमांड लगातार बढ़ती गई।

इससे परेशान होकर नशीम ने पत्नी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। उसने चालक साउद को सैलरी बढ़ाने का लालच दिया और बेटे दानिश को भी शामिल किया। 24 अगस्त की शाम प्रमिला जैसे ही पैसे मांगने नशीम के घर पहुंची, दोनों आरोपियों ने उसे कार में बैठाकर गला घोंट दिया। बाद में शव को परासी चौक के पास सड़क किनारे फेंक दिया और ऊपर से कार चढ़ाकर हादसा दिखाने की कोशिश की।


 Key Highlights

  • तमाड़ में प्रमिला देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

  • नशीम कुरैशी और पत्नी ने बनाई हत्या की साजिश

  • बेटे दानिश और चालक साउद काजी ने दी वारदात को अंजाम

  • कार से कुचलकर हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

  • हज यात्रा पर गए मास्टरमाइंड नशीम और पत्नी की तलाश


हज के लिए सऊदी अरब भागा मास्टरमाइंड

हत्या की योजना बनाने के बाद नशीम कुरैशी और उसकी पत्नी सायरा खातून हज यात्रा के लिए सऊदी अरब निकल गए। पुलिस का कहना है कि उनके लौटते ही गिरफ्तारी की जाएगी। मृतका की बेटी करीना देवी ने 25 अगस्त को तमाड़ थाने में अपनी मां की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले की परतें खुलीं।

नशीम का आपराधिक इतिहास

नशीम कुरैशी पेशे से पशु तस्कर है और पहले भी दो बार जेल जा चुका है। वर्ष 2019 में अड़की थाना क्षेत्र और 2023 में लोअर बाजार थाना क्षेत्र की पुलिस ने पशु तस्करी में उसे गिरफ्तार किया था। दोनों ही मामलों में उसका बेटा दानिश भी पकड़ा गया था।

Commercial Advertisment

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...

Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या...

Jio 10000 Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी...