9 दिन पहले हुईं थी शादी, सड़क किनारे डिवाइडर से टकराया बाइक, युवक की मौत

बांका : बांका में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे डिवाइडर से टकराने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतक अपने चचेरी बहन के यहां नवजात पुत्री के जन्मोत्सव में गया था। लौटने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है मृतक की 13 दिसंबर को शादी हुई थी। घटना के बाद कोहराम मचा है। स्थानीय पुलिस ने घटनाक्रम की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना गुरुवार देर रात की है। बाइक सवार एक 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी है।

जानकारी के अनुसार बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत सुईया थाना क्षेत्र स्थित कटोरिया मुख सड़क मार्ग स्थित महीसा मारा जंगल के पास सड़क किनारे डिवाइडेड से बाइक टकरा गया। लच्छी पुर गांव निवासी सिलधार यादव का 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार मृतक के बड़े भाई मन्नू यादव एवं चचेरी बहन नंदनी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है लच्छी पुर गांव निवासी आशीष कुमार अपने बड़े भाई मन्नू यादव और चचेरी बहन नंदनी कुमारी के साथ एक बाइक से बोड़ा स्थित अपने चचेरी बहन के यहां नवजात पुत्री के जन्मोत्सव में गया हुआ था। इसके बाद तीनों एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में महेश महाराज जंगल स्थित यात्री शेड के पास तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें बाइक मौके पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना के बाद थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी को कटोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टर द्वारा देखते ही बाइक चालक आशीष कुमार कुमार को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार अन्य मन्नू यादव एवं नंदनी कुमारी का अस्पताल में डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक की नई नवेली दुल्हन दहाड़ मार कर रोने लगी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य दो घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Potka Migrant Worker Death: गरीबी ने छीना अंतिम दर्शन का हक!...

Potka Migrant Worker Death: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के एक प्रवासी मज़दूर की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी...

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...