कांग्रेस के AI Generated Video पर MP उपेंद्र कुशवाहा का हमला – बिहार के योगदान की याद

कांग्रेस के AI Generated Video पर MP उपेंद्र कुशवाहा का हमला – बिहार के योगदान की याद, तेजस्वी के आरोप पर चुप्पी”

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर कांग्रेस द्वारा जारी किए गए AI Generated Video पर सियासत गरमा गई है। RLM नेता और सासंद उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस ने गलत काम किया है। चुनाव के वक्त इस तरह का वीडियो जारी करके वे अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ऐसे ही काम करती है और यह मेरे समझ से परे है कि इतनी नासमझी क्यों की जा रही है।

Goal 7 22Scope News

बिहारी मेहनतकश है देश के विकास की पहचान

तमिलनाडु के नेताओं की ओर से बिहार को लेकर की गई टिप्पणी पर भी उपेंद्र कुशवाहा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु हो या देश का कोई भी हिस्सा, वहां आज जो विकास दिखाई देता है उसमें बिहार के लोगों का बड़ा योगदान है। और अब वही लोग बिहार के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे सुनकर कोई भी हंसेगा, लेकिन जनता सब कुछ देख रही है। वहीं, तेजस्वी यादव के आरोपों पर कि अपराध की प्लानिंग डिप्टी सीएम आवास से हो रही है पर उपेंद्र कुशवाहा ने कोई प्रतिक्रिया देने से परहेज किया।

यह भी पढ़े : संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार के संकल्प को हम पूरा करके ही दम लेंगे – उपेंद्र कुशवाहा

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...

DSP बनकर गांव पहुंची बिटिया काजल कुमारी, भव्य स्वागत

मोकामा : डीएसपी बनकर गांव पहुंची बिटिया काजल कुमारी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मोकामा के कन्हाईपुर गांव निवासी सुनील कुमार की पुत्री...

4 साल बाद नीतीश कुमार से मिले आरसीपी सिंह, कहा- हमारे...

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद उर्फ आरसीपी सिंह अभी थोड़ी देर पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास सात सर्कुलर रोड...