आराः आरा-मोहनिया मार्ग पर भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर के समीप हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोली मार दी। गोली से जख्मी पूर्व मुखिया को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधियों ने उन्हें काफी करीब से गोली मारी है। घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी भाग निकले। जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरनही गांव निवासी गयानाथ सिंह है। वह विमवां पंचायत के पूर्व मुखिया हैं।
मृतक जगदीशपुर किसी कार्य के लिए गया था। वहां से बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहा था। इसी बीच नारायणपुर के समीप हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।