चोरों ने स्कूल को बनाया निशाना, लाखों के गेट ग्रिल लेकर हुए फरार

बोकोरोः जिले में इन दिनों चोरों ने स्कूल को निशाना बनाया है, बीती रात लाखों रुपए के गेट ग्रिल को काटकर चोर ले उड़े. यह घटना सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 सी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय की है. राजकीय मध्य विद्यालय में लगाए गए लगभग सभी गेट ग्रिल को गैस कटर से काटकर ले गए है.

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि बीती रात चोरों ने कई गेट ग्रिल काट लिया है, उन्होंने कहा कि बच्चों के सुरक्षा के लिए लगाए गए गेट ग्रिल काट लिए जाने से स्कूल की बच्चियों अब असुरक्षित हो गई है. उन्होंने बताया की कुछ दिन पहले भी चोरों ने कई गेट ग्रिल काट लिया था. इसकी सूचना सिटी पुलिस को भी दी गई थी. लेकिन सिटी पुलिस आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. लिहाजा चोरों ने स्कूल में दोबारा ऐसी घटना को अंजाम दिया.

बच्चियों ने बताया कि वे स्कूल में सुरक्षित नहीं

उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल एक-एक क्विंटल के दो किवाड़ लगाए गए थे. उसे भी चोरों ने चुरा लिया है. प्रधानाचार्य ने बताया कि दिन भर असमाजिक तत्वों के लोग स्कूल के बाहर नशे का सेवन स्कूल परिसर में करते हैं. जबकि इस स्कूल में बच्चियां पढ़ने आती हैं. जो असुरक्षित हैं. स्कूल के चारो तरफ जंगल है. वहीं पढ़ने वाली बच्चियों ने बताया कि वे स्कूल में सुरक्षित नहीं हैं.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...