Advertisment

चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान के चटकाए ताले, इतने रुपए के सामान पार

निरसा (धनबाद) : निरसा में सिनेमा हॉल मोड़ के समीप लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक दुकान के ताले को चोरों ने तोड़ सामान की चोरी की. अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर का ताला तोड़कर दो टीवी एवं तीन होम थियेटर की चोरी की. चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग 50 हजार बताई जा रही है. इस मामले की जानकारी मिलते ही भुक्तभोगी मधु रवानी ने इसकी लिखित शिकायत निरसा थाने को दी.

सूचना पर निरसा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली तथा चोरी में इस्तेमाल किया गया समान जब्त कर थाने ले गयी. मौके पर मौजूद निरसा उत्तर पंचायत के पूर्व मुखिया दिनेश सिंह ने बताया कि चोरी स्थानीय मनचलों द्वारा किया गया है. जो शराब आदि के लिए इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं.

चोरी से पूर्व चोरों ने दुकान के बाहर लगे लाइट को भी तोड़ दिया है. भुक्तभोगी ने बताया कि इसके पूर्व भी कई चोरी हुए है, परंतु उनलोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी है. जिससे उनलोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है. मैं निरसा थाना प्रभारी से यही उम्मीद करता हूं कि इस घटना का जल्द से जल्द उद्भेदन करे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : संदीप

इलेक्ट्रॉनिक ब्लाइंड स्टिक नेत्रहीनों के लिए मददगार

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...