Advertisement
Advertisement

चोरों ने पहले महिला के लूटे गहने, फिर बारी-बारी से अस्मत भी लूटी

Desk. खबर ओडिशा से है। राजधानी भुवनेश्वर में दो चोरों ने चाकू की नोक पर एक अपार्टमेंट में पहले महिला के गहने लूटे फिर उसकी बच्ची को मारने की धमकी देकर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना सोमवार की बतायी जा रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

चोरों ने महिला का किया गैंगरेप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना 30 सितंबर को सुबह 2 बजे के आसपास भुवनेश्वर के मैत्री विहार में हुई। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, चोरों ने पहले चाकू की नोक पर महिला के गहने और मोबाइल फोन लूट लिये और बाद में मदद के लिए चिल्लाने पर उसकी 2 साल की बेटी को जान से मारने की धमकी देकर महिला से सामूहिक बलात्कार किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि महिला भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में काम करती थी और 10 दिन पहले ही फ्लैट में आई थी। पुलिस को संदेह है कि चोर घर तक पहुंचने के लिए बांस के खंभों का इस्तेमाल कर इमारत तक पहुंचे होंगे।

पुलिस का कहना है कि अपराध के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। दुष्कर्म और लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। इमारत में सीसीटीवी कैमरों की कमी के कारण जांच करने में मुश्किल हो रही है और पुलिस आस-पास के इलाकों से फुटेज की जांच कर रही है।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...