महाकुंभ को लेकर राज्यसभा में उपराष्ट्रपति और कांग्रेस अध्यक्ष में तीखी नोंकझोंक

डिजिटल डेस्क : महाकुंभ को लेकर राज्यसभा में उपराष्ट्रपति और कांग्रेस अध्यक्ष में तीखी नोंकझोंक।  महाकुंभ 2025 पर बसंत पंचमी के दिन सोमवार को संसद में भी चर्चा छिड़ी तो दोनों ही सदनों में जमकर हंगामा हुआ। महाकुंभ में बीते मौनी अमावस्या को दूसरे अमृत स्नान के दौरान हुए भगदड़ हादसे को लेकर सोमवार को विपक्ष ने संसद में जमकर हंगामा किया।

इसी क्रम में संसद में एक बार फिर राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज सोमवार को जब संसद के ऊपरी सदन में महाकुंभ में हुए भगदड़ को लेकर अपनी बात रख रहे थे तो दोनों में हादसे के दौरान हुई मौतों को लेकर बहस शुरू हो गई।

उपराष्ट्रपति और खरगे के बीच नोंकझोंक एकनजर में…

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में कहा कि – ‘महाकुंभ हादसे में हजारों लोगों की जानें चली गई हैं। अगर ये गलत है तो आप बताएं… ये मेरा अंदाजा है। अगर सच नहीं है तो आप बता दें कि सच्चाई क्या है? महाकुंभ भगदड़ हादसे में बड़ी संख्या में बिना कारण लोग मारे गए हैं’। 

इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने खरगे को टोकते हुए कहा, ‘अगर आप 1000 का आंकड़ा बता रहे हैं तो क्या बात कर रहे हैं मल्लिकार्जुन जी। …आप सोच भी रहे हैं कि क्या बोल रहे हैं…? …कितने लोगों का दिल दुखेगा?’

फिर मल्लिकार्जुन खरगे ने जवाब दिया कि – ‘आखिर कितने मरे ? …इसमें सच्चाई क्या है? …कम से कम ये जानकारी तो दे दें। …फिर मैं माफी मांग लूंगा.. अगर मैं गलत हूं तो…।’

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के जवाब से राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ नाराज दिखे और कहा कि – ‘…आप कैसी बात कर रहे हैं ? …इससे क्या संदेश जाएगा दुनिया में?’

लोकसभा में महाकुंभ हादसे पर Modi -Yogi पर बरसे राहुल गांधी…

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दौरान हुए भगदड़ हादसे पर जमकर Modi -Yogi सरकारों पर निशाना साधा। लोकसभा में महाकुंभ भगदड़ हादसे पर राहुल गांधी ने कहा कि – ‘…सदन में सभी विपक्षी दलों की एक ही मांग थी कि सरकार महाकुंभ हादसे में हुई मौतों पर जवाब दे। लेकिन सदन में हमारी मांग नहीं सुनी गई।

सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है। …महाकुंभ का विषय बहुत जरूरी है और सरकार की क्या चूक रही? इसकी जांच होनी चाहिए।

इस हादसे के लिए मोदी सरकार और योगी सरकार ज़िम्मेदार है। …सरकार ने श्रद्धालुओं की जान के साथ खिलवाड़ किया है। …देश इस सनातन विरोधी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा। कुंभ में सनातनियों के साथ जो अन्याय और अत्याचार हुआ है, उसके लिए हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।’

इसी क्रम में संसद परिसर में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने महाकुंभ भगदड़ मसले पर कहा कि –‘… लोकसभा में सभी विपक्षी दलों की एक ही मांग थी कि महाकुंभ में जिन लोगों की मौत हुई है उसके लिए सरकार की जवाबदेही है। आज हमने महाकुंभ को लेकर एक विशेष चर्चा की मांग रखी लेकिन सरकार द्वारा हमारी मांगों पर बुलडोजर चला दिया गया।’

सोमवार को संसद में महाकुंभ 2025 में भगदड़ के मसले पर बोलते राहुल गांधी।
सोमवार को संसद में महाकुंभ 2025 में भगदड़ के मसले पर बोलते राहुल गांधी।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद बोले – महाकुंभ भगदड़ हादसे में षड़यंत्र की बू…

महाकुंभ 2025 में बीते मौनी अमावस्या पर दूसरे अमृत स्नान के दौरान हुए भगदड़ हादसे को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा काटा। राज्यसभा में विपक्ष ने अपनी मांग को लेकर वॉकआउट ही कर दिया। विपक्ष की मांग है कि स्थगन प्रस्ताव लाकर महाकुंभ हादसे पर चर्चा की जाए और मृतकों की संख्या की पुष्टि की जाए।

इस बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में चर्चा के दौरान महाकुंभ 2025 का उल्लेख करते हुए भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद ने  विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि – ‘…राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में महाकुंभ की भी चर्चा की। कल रात तक खबर मिली कि 35 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। उन्होंने हादसे पर दुख भी जताया, लेकिन उस हादसे की भी जांच चल रही है और उसमें भी षडयंत्र की बू आ रही है।

…जब पूरी जांच हो जाएगी तो वो हादसा किसने करवाया, उन्हें शर्म से झुकना पड़ेगा। ये कुंभ और सनातन का नाम सुनते ही इन्हें परेशानी क्यों हो जाती है। …लेकिन मैं एक बात इस सदन में साफ करना चाहता हूं कि सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। हजारों साल में तो लोग सनातन को कमजोर कर नहीं सके तो ये लोग क्या हैं।’

इसी क्रम में एलजेपी (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने संसद परिसर में मीडिया से मुखातिब होने पर कहा कि – ‘…इससे विपक्ष की सोच का पता चलता है कि वे देश के मामलों को लेकर कितने गैर-जिम्मेदार हैं। इस दौरान उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनके पास आगे रखने के लिए कोई रणनीति नहीं है।  उनकी बात और न ही उन्हें ऐसा करने का सही तरीका पता है।’ 

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...