JDU नेता के घर भीषण चोरी, मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ घूसे चोर

अररिया : अररिया नगर थाना क्षेत्र के रहीका टोला स्थित एक जदयू के नेता के सफीकुर रहमान उर्फ लड्डू के घर अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर घर का मुख्य दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे गोदरेज और अन्य जगहों पर रखे हुए गहने और रुपयों की चोरी कर ली है। गृहस्वामी ने बताया कि लगभग 15 से 20 लाख रुपए मूल्य के गहने और लगभग तीन लाख रुपए कैश की चोरी कर ली गई है। सभी लोग अपने गांव चंद्रदई गए हुए थे।

आपको बता दें कि गुरुवार को स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सभी लोग घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है और गहने और रुपए और अन्य कीमती सामानो की चोरी हो गई है। जिसके बाद इसकी सूचना गृहस्वामी के द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर अररिया सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दे कि गृह स्वामी सफीकुर रहमान किशनगंज विधानसभा के जदयू के प्रभारी भी है।

यह भी पढ़े : सीमा विवाद में फंस गई पुलिस, डॉक्टर के घर भीषण चोरी

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...