Advertisment

आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षो में हुई गोली बारी

एक पक्ष की महिला समेत चार लोग जख्मी

गोपालगंज: कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट से वाहन को पास कराने का धंधा किया जाता है. जिसमे कई गुट सक्रिय है.जिसमे अपना अपना वर्चस्व कायम करने के लिए दो पक्षो के बीच विवाद हुई.विवाद इस कदर बढ़ा की आरोपियो द्वारा एक पक्ष के लोगो पर गोलियों की बौछार कर दी.इस घटना में एक महिला समेत चार लोगों को गोली लग गई जिसमें राकेश शाही के पुत्र अंकित शाही , विनोद राय के पत्नी वीणा देवी, रणजीत शाही और शुभम राय जख़्मी हो गए.

इस घटना में शुभम और अंकित की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिसे चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है. वही घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.साथ ही आरोपियों के गिरफतारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

इस संदर्भ में जख़्मी के परिजनों ने बताया कि वे लोग विजय राय के माता का देहांत हो जाने के बाद उनके दरवाजे पर सभी लोग बैठे थे. तभी आरोपियो द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई जिसमे महिला समेत चार लोग जख़्मी हो गए.

JSSC CGL Scam: JSSC CGL भर्ती घोटाला: TDPL मैनेजर की पत्नी...

 झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CID जांच JSSC CGL तक पहुंच गयी है। TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार किये...

Ayushman Bharat: झारखंड में बुजुर्गों के बनेंगे वय वंदना डिजिटल कार्ड,...

 झारखंड में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के वय वंदना डिजिटल कार्ड बनाने में तेजी आयेगी। NHA ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा...

Jharkhand Students BIT Mesra: में झारखंड के छात्रों को फिर मिलेगा...

BIT Mesra में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से 50% सीट आरक्षित करने की तैयारी है। विभाग ने विचार-विमर्श के बाद...