गुड़ की मिठास से होगी बंपर कमाई, सरकार दे रही है एक करोड़ तक का अनुदान, जल्द करें आवेदन

पटना : बिहार सरकार ने राज्य में गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी प्रोत्साहन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत गन्ना किसानों और निवेशकों से गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह योजना ना केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि ग्रामीण उद्योग को भी नई मजबूती देगी। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पेराई क्षमता वाली गुड़ उत्पादन इकाइयों को पूंजी लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।

पेराई क्षमता के आधार पर अनुदान की सीमा इस प्रकार तय की गई है

1. 5–20 टन प्रतिदिन : अधिकतम 6 लाख रुपए

2. 21–40 टन प्रतिदिन : अधिकतम 15 लाख रुपए

3. 41–60 टन प्रतिदिन : अधिकतम 45 लाख रुपए

4. 60 टन से अधिक प्रतिदिन : अधिकतम एक करोड़ रुपए

अधिक जानकारी के लिए आवेदक अपने जिले के संबंधित ईख अधिकारी या सहायक निदेशक से संपर्क कर सकते हैं

इच्छुक किसान एवं निवेशक ccs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, यह आवेदन सप्तम चरण के तहत लिए जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक अपने जिले के संबंधित ईख अधिकारी या सहायक निदेशक से संपर्क कर सकते हैं। राज्य सरकार का यह कदम गन्ना आधारित ग्रामीण उद्योगों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है, जिससे रोजगार, आर्थिक विकास और किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़े : स्पेशल ओलंपिक्स भारत : नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 में बिहार को मिला रजत पदक…

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...