Sunday, October 26, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Jharkhand Weather Alert: छठ पर्व पर कोहरा और हल्की बारिश की संभावना, कई जिलों में जारी हुआ Yellow Alert

छठ पर्व पर झारखंड में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया।Jharkhand Weather Alert रांची: छठ पर्व के पहले दिन यानी शनिवार को रांची समेत कई जिलों में बादल छाये रहे। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Zone) का असर रविवार से झारखंड के अधिकांश हिस्सों में दिखने की उम्मीद है।मौसम विभाग के अनुसार 27 अक्तूबर को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 28 से 30 अक्तूबर के...

Bihar Election 2025: बागियों पर जदयू का एक्शन, 11 नेताओं को पार्टी से निकाला

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने संगठन के भीतर बगावत पर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे अपने 11 बागी नेताओं को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इन नेताओं ने पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और संगठनात्मक आचरण के खिलाफ जाकर काम किया है। इस वजह से इन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए निष्कासित किया गया है।Bihar Election 2025: निष्कासित नेताओं की सूचीशैलेश कुमार – पूर्व मंत्री, जमालपुर (मुंगेर) ...

सम्राट ने कहा- बिहार अब बढ़ता बिहार है, लालू यादव अब अन्याय मत कीजिए

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने आज राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि छठ के मौके पर ट्रेन नहीं चलाने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि वे जब रेल मंत्री थे तब छठ के समय उन्होंने 178 विशेष ट्रेन चलाने का काम किया था। पटना में भाजपा मीडिया सेंटर में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सम्राट ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के आग्रह पर 12,075 ट्रेनें चला रही...

महाराष्ट्र में नई कैबिनेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, सीएम देवेंद्र फडणवीस का ऐलान

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

डिजीटल डेस्क : महाराष्ट्र में नई कैबिनेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, सीएम देवेंद्र फडणवीस का ऐलान। महाराष्ट्र में गुरूवार को नई सरकार के शपथ लेने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य कैबिनेट की पहली बैठक की। इसमें उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे।

इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए हैं।इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि – ‘राज्य के कैबिनेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा’

महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र 7 से 9 दिसंबर तक

शपथ ग्रहण के बाद महायुति की पहली कैबिनेट बैठक के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ‘अगले 7, 8 और 9 दिसंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र होगा। 9 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा मंत्रिमंडल तय हो चुका है। शीतकालीन सत्र से पहले सभी मंत्रियों की शपथ कराकर पोर्टफोलिया बांट दिए जाएंगे।

..सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार आपको देखने मिलेगी।  ..अगर समस्याएं आएंगी तो हम लोग मिलकर रास्ता निकालकर महाराष्ट्र को आगे बढ़ाएंगे।

राज्य सरकार ने लाडली बहन योजना की धनराशि में बढ़ोतरी की है। लाडली बहन योजना में अभी 1500 रुपये दे रहे हैं। इसे बढ़ाकर 2100 रुपये करेंगे। बढ़ोतरी लागू करने की तिथि शीघ्र सार्वजनिक की जाएगी’।

महाराष्ट्र में महायुति सरकार की नई पारी।
महाराष्ट्र में महायुति सरकार की नई पारी।

बोले फडणवीस – नई सरकार में हमारा रोल बदला, तालमेल नहीं…अब टी-20 खेलेंगे

दोनों डिप्टी सीएम संग सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि – ‘महायुति गठबंधन की नई सरकार में हमारा रोल बदला है, लेकिन हमारी दिशा, गति और तालमेल पहले की तरह ही रहेगा। एकनाथ शिंदे की लीडरशिप में हमने बीते ढाई साल बहुत विकास कार्य किए गए हैं। उसकी गति रुकेगी नहीं।

मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है जो हमें समय-समय हमारी भूलों को याद दिलाता है, ऐसा करते रहें। महाराष्ट्र इसी गति से आगे बढ़ता रहेगा और प्रगति की ओर जाएगा। हमने अलग-अलग योजनाएं शुरू की हैं। उन सभी को आगे बढ़ाना होगा। हमने जो मेनिफेस्टो में वादा किया है, उसे पूरा करने के लिए हर कदम उठाया जाएगा।  

पहली कैबिनेट की बैठक में भी मैंने यही कहा कि हमें अपने कामों को गति देनी होगी। जब एकनाथ शिंदे मेरे साथ थे तब 50-50 ओवर वाला वनडे मैच था। अजित दादा के आने के बाद वो 20-20 ओवर वाला मैच हो गया। हमने जनता से जो वादा किया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा’।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

फडणवीस ने कैबिनेट के पहले फैसले में बोन मेरो ट्रांसप्लांट मरीज को इलाज के लिए दिया ग्रांट

शपथ ग्रहण करने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस सीधे सचिवालय पहुंचे और वहां लगी महाराष्ट्र की महान विभूतियों की तस्वीरों के आगे सिर झुकाकर उन्हें नमन किया। फिर फडणवीस ने कैबिनेट की बैठक बुलाई।

कैबिनेट में पहला फैसला एक मरीज के लिए लिया गया जिसका बोन मेरो ट्रांसप्लांट होना है। सीएम निधि से उसके इलाज के लिए 5 लाख रुपये की मंजूरी दी गई।

असम में गोमांस पर लगे प्रतिबंध के मसले पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ‘हमारे यहां गोवंश की हत्या नही की जा सकती। पिछली सरकार में हम कानून लाए थे। इस बार भी हम उस पर काम कर रहे हैं। …साईं बाबा ने हमें एक मत्र दिया है, श्रद्धा और सबुरी। शपथ ग्रहण के दौरान मैं भी वही सोच रहा था’।

Related Posts

सम्राट ने कहा- बिहार अब बढ़ता बिहार है, लालू यादव अब...

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने आज राजद के अध्यक्ष लालू...

CM नीतीश का X पर पोस्ट, लिखा- ‘2005 से पहले मुस्लिम...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने आज यानी 25 अक्टूबर को दो चुनावी जनसभा को संबोधित किया।...

तेज प्रताप ने कह दी बात, कहा- महुआ में क्रिकेट स्टेडियम...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महुआ विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार तेज प्रताप...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel