पाकुड़ में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े चोरी, ऐसे दिया घटना को अंजाम

पाकुड़. जिले में ज्वेलरी दुकान में अजीब तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना हिरणपुर बाजार स्थित शंकर स्वर्णकार की है। यहां एक महिला ने बड़ी चालाकी से कान के झुमके पर हाथ साफ कर दिया, जिसका वीडिया दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। बताया जा रहा है कि सोने के झुमके की कीमत करीब 50 हजार रुपये है।

ज्वेलरी दुकान में चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, हिरणपुर बाजार स्थित शंकर स्वर्णकार की जेवर दुकान में अजीबोगरीब स्थिति में करीब 50 हजार मूल्य के जेवरात की चोरी हो गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। दरसल, पति-पत्नी कान के झुमका खरीदने के लिए सोने की दुकान पर आए थे और पत्नी सोने के झुमके पसंद कर रही थी।

इसी दौरान सोने का एक सेट कान का झुमका बड़ी ही चतुराई से चुरा ली, जिसकी कीमत करीब 50 हजार बताई जा रही है। इसके बाद कान के झुमके पसंद नहीं आने की बात बोलकर दुकान से निकलकर बाइक से भाग निकले, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

Cesto mart add 8 22Scope News

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sahibganj MDMA Drug Seizure: उधवा दियारा में नशे का कारोबार! पुलिस...

Sahibganj MDMA Drug Seizure: झारखंड के साहिबगंज जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार...

Bihar New Education Policy 2027: अब रटकर पास होने का दौर...

Bihar New Education Policy 2027, पटना: बिहार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य में मार्च 2027...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026: आपका पैक्स भी पा सकता है...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026, पटना: बिहार में प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के बेहतर कामकाज को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री...