Advertisment

गाजे-बाजे के साथ लौटाई गई किसान की भैंस

बेगूसरायः बाढ़ और बाढ़ राहत में घोटाला बिहार के लिए कोई नई खबर नहीं मानी जाती. लेकिन इस बार की राहत की खबर सरकार की ओर से नहीं आम जनों की ओर से आई है.

यह राहत की कहानी बड़ी ही अनोखी और मानवीय है. दरअसल इस वर्ष जब समस्तीपुर जिले का महेन्द्रपुर गांव बाढ़ की चपेट में आया, तब महेन्द्रपुर निवासी राजीव कुमार अपने भैंसों के साथ बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड का विक्रमपुर गांव में शरण लिया.

लेकिन, 10 सितंबर को राजीव कुमार का दो भैंस और एक पाड़ा की चोरी हो गई. भैंस की इस चोरी की घटना के बाद राजीव काफी उदास रहने लगा, उसकी मायूसी और उदासी को देख गांव वाले भी परेशान रहने लगे, उन्हे गांव की बदनामी का डर सताने लगा.

vlcsnap 2021 09 30 18h52m23s252 22Scope News

राजीव कुमार की मायूसी और अपनी बदनामी को देखते हुए गांववालों ने एक मीटिंग बुलाई, इस मीटिंग में दो भैंस और एक भैंस का बच्चे की खरीद कर राजीव कुमार को देने का निर्णय लिया गया.

vlcsnap 2021 09 30 18h51m31s826 22Scope News

आखिरकार ग्रामीणों ने राजीव कुमार को भैंस और भैंस के बच्चे के साथ फूल-मालों से लाद कर गाजे-बाजे के साथ विदा किया. राजीव कुमार को गांव वालों द्वारा किया गया यह स्वागत अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, लोग गांव वालों की इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे है.

 

 

 

 

 PMAY-G Bihar: सम्राट चौधरी ने पूरा किया गरीबों का पक्के घर...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले। घर की चाबी पाकर लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का...

SIR 2026: रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम Special...

 SIR 2026 के तहत रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम विशेष शिविर लगेगा। नए मतदाता Form 6 और परिवार का नाम एक...

Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र में मनेगी जन्माष्टमी,...

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। जानें पूजा विधि और भगवान कृष्ण...