Gumla: जंगल में ले जाकर नाबालिग छात्रा से किया गैंगरेप, मामले में तीन गिरफ्तार

Gumla: जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ तीन बालिग युवकों द्वारा अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। तीनों आरोपियों के नाम 19 वर्षीय अनुप बेक व उसका बड़ा भाई 20 वर्षीय अनिल बेक तथा 22 वर्षीय रोबिन लकड़ा शामिल है। तीनों को पुलिस ने एक बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Gumla: बाजार गयी थी पीड़िता

तीनों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार ली है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा 28 दिसंबर को अपनी एक सहेली के साथ किताम बाजार गई थी। यहां से वह बाजार कर सहेली के साथ ही अपने घर लौट रही थी। रास्ते में पड़ने वाले एक जंगल के समीप एक आरोपी अनूप घात लगाकर बैठा हुआ था। इसी दौरान वह दोनों सहेलियों को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान एक सहेली उसके चंगुल से बचकर भाग निकली। भय के कारण उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

Gumla: जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप

आरोपी ने पीड़ित नाबालिग को अपने कब्जे में लेकर जंगल की ओर ले गया। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई अनिल व दोस्त रोबिन को फोन कर जंगल बुलाया। फिर तीनों ने मिलकर उसके साथ दरिंदगी की। वहीं घर नहीं लौटने पर परिजन उसे ढूंढ रहे थे। इस बीच देर रात पीड़िता अपने घर पहुंच कर रोते हुए अपने परिवार को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी जब उसे अगवा कर जंगल ले जा रहा था, तब उसने फोन कर जिन दो युवकों को नाम लेकर बुलाया था और फिर उसके साथ किये जा रहे दरिंदगी के दौरान वे आपस मे जो अपना नाम ले रहे थे, उसने वह सुनी थी।

Gumla: तीनों आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद 29 दिसंबर की देर शाम को परिजन थाना पहुंच कर पूरे घटना की जानकारी दी। तीनों आरोपियों के नाम बताये। इसके आधार पर रायडीह पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...

Ranchi Cyber Fraud: गैस बिल अपडेट करने के नाम पर महिला...

रांची में गैस बिल अपडेट और मीटर रीडिंग की समस्या दूर करने के नाम पर महिला से 1,48,497 रुपये की साइबर ठगी हुई। जानें...