तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, अत्याधुनिक हथियार व दर्जनों जिंदा गोली पुलिस ने किया बरामद

सिवान : सिवान में लगातार हो रही आपराधिक घटना को नियंत्रण करना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है। लेकिन मंगलवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अत्याधुनिक हथियार व दर्जनों जिंदा गोली बरामद किया गया है।

एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि नगर थाना थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला के समीप छापेमारी करने गई, जहां पुलिस को देखते ही उन्होंने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। तलाशी के क्रम में उनके पास से 2 पिस्टल तथा 7.62 बोर का 10 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार कुख्यातों से पूछताछ के दौरान प्राप्त सुराग से हुसैनगंज थानाक्षेत्र के छपिया बुज़ुर्ग गांव में जितेंद्र कुमार व प्रीतम उर्फ टमाटर के घर छापेमारी कर जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर पुलिस को दो देसी कट्टा, एक कार्बाइन व 12 बोर का 50 जिन्दा गोली बरामद हुई। उक्त गिरफ्तारी व प्राप्त हथियार की हुसैनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में सुरेश प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार, मो. इस्लाम का पुत्र पीर मोहम्मद और स्व. हरिश्चंद्र यादव का पुत्र जितेंद्र यादव, सभी जिला सिवान शामिल हैं। इनके पास से 1 कार्बाइन,2 पिस्टल,2 देशी कट्टा व 7.6 बोर का 10 व 12 बोर का 50 जिन्दा गोली बरामद किया गया है।

अपराधियों को गिरफ्तार करने गई विशेष टीम में एसआईटी प्रभारी पु.अ. नि. उपेंद्र सिंह, हुसैनगंज थानाध्यक्ष पु.अ. नि. रामबालक यादव व बड़हरिया थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...