Advertisement
Advertisement

बरौनी जंक्शन पर दर्दनाक हादसा, शंटिंग के दौरान लापरवाही से रेलकर्मी की मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बड़े रेल हादसे में ट्रेन की शंटिंग करने के दौरान एक रेलकर्मी की इंजन एवं बोगी के बीच दबकर मौत हो गई। घटना बरौनी जंक्शन की है। इस घटना के बाद बरौनी जंक्शन पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं बोगी में तकरीबन जो घंटे तक लाश फंसा रहा। वहीं काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए लाश को उसे बोगी से निकल गया। रेलकर्मी की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि एक 15204 डाउन बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस जब बरौनी स्टेशन पर पहुंची तब शंटिंग कर्मियों के द्वारा पहले इंजन को खोला गया और ईंधन लेने के लिए भेजा गया। वहीं इंजन जब वापस ट्रेन की बोगी को खींचने के लिए आ रही थी। उसी क्रम में शंटरिंग करवा रहे रेलकर्मी सौरभ कुमार की कपलिंग एवं इंजन के बीच दबकर मौत हो गई। उक्त घटना के बाद रेल कर्मचारियों ने आपत्ति जाहिर की है और कहा कि रेलवे के द्वारा रेल कर्मचारियों से अधिक काम लिया जा रहा है। एक इंजन एवं ट्रेन को शंटिंग करवाने में चार कर्मचारियों की आवश्यकता होती है लेकिन एक कर्मचारी से शंटिंग का काम लिया जा रहा है और इसी क्रम में यह हादसा हुआ।

कर्माचारियों का कहना है कि जब इंजन ड्राइवर वापस इंजन को ला रहा था तो ना सिग्नल स्टाफ मौजूद थे और ना ही कोई अन्य स्टाफ थे। जिस वजह से बिना सिग्नल स्टाफ के ही ट्रेन का इंजन पीछे की ओर सरक गया और दबने से अमर कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरौनी कॉलोनी निवासी अमर कुमार के रूप में हुई है। मृतक को अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। उसके पिता भी रेलकर्मी थे और चार पांच वर्ष पूर्व उनकी मौत हो गई थी। जिनके जगह पर मृतक अमर को नौकरी मिली थी। घटना की सूचना के बाद मृतक परिजनों में कोहराम मच गया। सभी प्लेटफॉर्म पर आकर चित्कार मारकर रोने बिलखने लगे।

यह भी देखें :

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह ट्रेन बरौनी जंक्शन पर आई और ट्रेन इंजन और बोगी के बीच कपलिंग खोलने के लिए एक रेलकर्मी गया। जिसके बाद ट्रेन ड्राइवर की लापरवाही के कारण उक्त रेल कर्मी की मौत हुई। बताया जाता है कि इंजन और बोगी के बीच कपलिंग खोलने जोड़ने के क्रम में इंजन को आगे बढ़ाने के बजाय ड्राइवर ने इंजन पीछे कर दिया। जिस कारण बोगी और इंजन के बीच दबने से रेलकर्मी की मौत हो गई। प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों ने घटना की सूचना रेल ड्राइवर को दिया। जिसके बाद रेल ड्राइवर ने इंजन को जैसा था वैसा की अवस्था में रेलकर्मी को दबा छोड़कर भाग गया।

वहीं घटना की सूचना पर जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस सहित रेल पदाधिकारी पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए।आखिर किस परिस्थिति में इतनी बड़ी लापरवाही हुई और रेल कर्मी की जान चली गई। फिलहाल संबंधित कर्मचारियों ने अमर कुमार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। साथ ही साथ जब सोनपुर के डीआरएम विवेक भूषण सूद भी पहुंचकर घटनास्थल का जायज लिया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच की जा रही है। यदि स्टाफ की कमी की वजह से ऐसी घटना हुई है तो आगे ऐसी घटना ना हो इसलिए कमी को पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़े : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों का तांडव, किसान को गोली मारकर हत्या

अजय सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...