बिहार के 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

पटना : बिहार के छह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य सरकार ने जमुई के एसपी का ट्रांसफर कर दिया है। चंद्र प्रकाश जमुई एसपी पद से हटाए गए। हरिशंकर कुमार को पुलिस अधीक्षक रेल कटिहार बनाया गया। दीपक रंजन कमांडेंट बी सैप-3 बने रहेंगे। नीरज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता बने। संजय भारती सहायक पुलिस महानिरीक्षक निरीक्षक बने। प्रमोद कुमार यादव को बीएनपी-1 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

गृह विभाग का कारनामा सामने आया है। एक ही आईपीएस अधिकारी का 12 दिनों में एक ही जगह से दो बार ट्रांसफर किया। जमुई एसपी को 28 दिसंबर को ही जमुई से समादेष्टा बनाकर बोधगया भेजा गया था। आज की अधिसूचना में एक बार फिर जमुई का ही चंद्रप्रकाश को एसपी बताया गया, लेकिन मदन कुमार आनंद जमुई एसपी है।

यह भी पढ़े : IPS शिवदीप लांडे का इस्तीफा नहीं हुआ स्वीकार, हुआ ट्रांसफर

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Related Articles

Stay Connected
115,000FansLike
8,171FollowersFollow
496FollowersFollow
397,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img