आदिवासी युवक का सपना हुआ साकार, अमेरिका में मिला शोध का अवसर

धनबादः धनबाद का वासेपुर गैंगस्टर के लिए फेमस है। यहां पर आए दिन गोलीबारी और हत्या की घटनाएं होती रहती है। वासेपुर अब बदल रहा है। यहां के युवा शिक्षा को ढाल बनाकर वासेपुर पर लगे बदनुमा दाग को धोने में लगे हैं।

ये भी देखें2024 में क्या चतरा लोकसभा सीट से अपना भाग्य आजमाएंगे Sudesh Verma

ताजा उदाहरण आकाश कुमार बास्के की सफलता है जिसने अमेरिका में पढ़ाई करने के सपने को पूरा कर आज देश दुनिया को यह बताने का काम किया है कि जिस वासेपुर का नाम गोलीबारी, आपराधिक मामलों के वजह से लिया जाता है वहीं से पल बढ़कर युवा डॉक्टर इंजीनियर भी बन रहे हैं।

गरीब परिवार में हुआ है लालन-पालन

आदिवासी परिवार से आनेवाला रहमतगंज निवासी आकाश कुमार बास्के गरीब परिवार में पला बढ़ा है। वह महंगे स्कूलों में भी नहीं पढ़ा है। सरकारी स्कूल में पढ़कर धनबाद से अमेरिका के शिकागो यूनिवर्सिटी में मेटालर्जी साइंस में शोध का अवसर मिला है। आकाश के पिता मजदूरी करते हैं जबकि मां गृहणी हैं।

माता-पिता है प्रेरणास्त्रोत

आकाश ने 2014 में खालसा हाइस्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की। पीके रॉय कालेज से 12वीं कर 2021 में आइआइटी खड़गपुर पहुंचे और एमटेक की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान अमेरिका सरकार द्वारा दी जाने वाली फेलोशिप के लिए उसका चयन हुआ। आकाश ने बताया कि उसके प्रेरणास्रोत उसके माता-पिता हैं।

ये भी पढ़ें-अचानक बिगड़ी विधायक ढुल्लू महतो की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

उन्होंने काफी संघर्ष कर उसे पढ़ाया। आकाश के पिता ने बताया कि आकाश के दादाजी का सपना था कि उनका पोता विदेश में पढ़ाई करे और आज उनके सपने को आकाश पूरा करने जा रहा है।

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img