घने कोहरे के चलते आपस में भिड़े ट्रक, स्कॉर्पियो एवं कार, कई घायल

आरा : जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप फोरलेन पर कोहरा होने के कारण दो ट्रक, एक स्कॉर्पियो एवं एक कार की आपसी भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि कार पर सवार अन्य लोग भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी रही। देखते ही देखते आसपास के गांव वाले भारी संख्या में वहां जुट गए।

बता दें कि इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ फॉरेन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक को कार के अगले हिस्से को काट कर बाहर निकल गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए बिहिया पीएचसी लाया गया। जबकि कार पर सवार अन्य लोगों का इलाज स्थानीय स्तर से कराया जा रहा है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...