Advertisement
Advertisement
Advertisement

हथियार बेचने के लिए घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार

रांची: हटिया स्टेशन के पास हथियार बेचने के लिए घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार किये गये है।

जगन्नाथपुर पुलिस की टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में एक औरंगाबाद जिला का भरतपुर निवासी गुजरात कुमार सिंह है. वहीं दूसरा आरोपी गुड्डू चौधरी बिहार में आर के नारायणपुर थाना क्षेत्र कर्का रहने वाला है.

पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 बोर की एक नाली बंदूक, पांच गोली, लखनऊ जिला से निर्गत फर्जी लाइसेंस बरामद किया है.

यह जानकारी मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दी

इन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों व्यक्ति एक बैंग में हथियार और गोली लेकर इसे बेचने का प्रयास कर रहे हैं.

इस सूचना पर तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गयी. दोनों आरोपी फर्जी लाइसेंस के आधार पर हथियार लेकर इसे बेचने का प्रयास कर रहे थे.

जांच के क्रम में लाइसेंस फर्जी पाया गया. पुलिस मामले में आगे यह जानकारी एकत्र करने का प्रयास कर रही है कि फर्जी लाइसेंस तैयार कर हथियार बेचने वाले गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं. जांच के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जायेगी.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 18 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 18 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...