छठ घाट बनाने के दौरान नदी में डूबने से 2 बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

कैमूर : कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड से एक बड़ी खबर आ रही है जहां छठ घाट बनाने के दौरान नदी में डूबने से दो नाबालिग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कैमूर पुलिस ने दोनों शव को नदी से बाहर निकाल कर कागजी प्रक्रिया में जुट गई। हालांकि इसके बाद मृतक के परिजनों ने दोनो शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिसका लिखित आवेदन है। दुर्गावती प्रखंड के दहियांव गांव के रहने वाले संदीप चौबे के 17 वर्षीय पुत्र आनंद चौबे एवं नीरज चौबे के 17 वर्षीय पुत्र अमन चौबे बताए जाते हैं।

आपको बता दें कि दोनों नाबालिग छठ घाट बनाने के लिए दुर्गावती नदी के किनारे गए हुए थे जहां घाट के निर्माण के बाद नहाने के लिए नदी में चले गए जिन्हें तैरना नहीं आता था। इसी दौरान दोनों नाबालिग की नदी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे दुर्गावती थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी के द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से दोनों नाबालिग को नदी से बाहर निकाला गया और दुर्गावती पीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : एक ही रात में दो गांव के मंदिरों में चोरी, जेवरात सहित नगदी सामान गायब

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...