Advertisment

खेत में करंट, दो की मौत

कैमूर: जिले में दर्दनाक घटना घटी है जहां करंट के चपेट में आने से दो लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया । घटना कुछिला थाना क्षेत्र के मुखरान्व गांव की है।

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कैमूर जिले के मुखरान्व गांव में मानुष राय द्वारा केले की खेती की गई है। उसी में लगे घास को निकालने के लिए मानुस राय गए हुए थे। वहां लगे खंभे में बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था जिसमें उनका हाथ सट जाने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

मानुष राय को खोजने के लिए ग्रामीणों के साथ खुर्शीद अंसारी भी निकले थे, खेत में बिजली के खंभे के पास मानुष राय को गिरा देख उठाने के लिए बढे तो मानुस राय के शरीर में करंट प्रवाहित होने के कारण खुर्शीद अंसारी की भी घटनास्थल पर ही करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने दूर से जब दोनों का यह हाल देखा तो तुरंत बिजली का कनेक्शन काट कर दोनों शवों को गांव लाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है। लेकिन बिजली विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

रिपोर्ट: देवव्रत

बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता श्रद्धालुओं...

'बोल बम' के जयकारों के बीच बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता बाहरी श्रद्धालुओं का दिल सावन का पवित्र महीना शुरू...

आमना खातून: फूस के छप्पर से 20 लाख के लहठी बिजनेस...

फूस के छप्पर से 20 लाख के बिजनेस तक: बिहार की आमना खातून की कामयाबी की वो कहानी, जो हर महिला को हौसला देगी कहते...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...